फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूर्व भाजपा सांसद बृज भूषण बोले- बचकानी हरकत छोड़ें राहुल गांधी, रामजी के दर्शन कर सद्बुद्धि प्राप्त करें

Wed, 01 Jan 2025 04:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

भाजपा के पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को लेकर राजनीति नहीं करनी चाहिए। देश को उनकी जरूरत है।
विज्ञापन
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पूर्व पीएम के स्मारक को लेकर हो रही राजनीति पर राहुल गांधी और कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि बड़ा दुर्भाग्य है कि वर्ष 2025 में राहुल गांधी और कांग्रेस को सीरियस हो जाना चाहिए क्योंकि देश को उनकी जरूरत है। जब सरकार ने स्मारक सैंक्शन कर दिया। प्रधानमंत्री का वचन ही अपने आप में सैंक्शन है। प्रधानमंत्री ने कह दिया, गृह मंत्री ने कह दिया और सैंक्शन भी कर दिया। इसके बाद इन लोगों को राजनीति नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी या कांग्रेस ऐसे मुद्दे उठा रही है, जिनसे जनता का कोई सरोकार नहीं है। इनको जनता से जुड़े हुए मुद्दे उठाना चाहिए लेकिन अब कोई बहाना इनको नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन


पूर्व सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के साथ क्या किया, उनके शव को कांग्रेस कार्यालय तक नहीं लाने दिया गया। वो चाहते थे कि केवल उनके परिवार के अलावा किसी की समाधि दिल्ली में ना बने। राहुल गांधी को अब ये बचकानी हरकत छोड़ना चाहिए।

पूर्व सांसद ने कहा कि मैं चाहुंगा कि वो अयोध्या में भगवान श्रीराम का दर्शन करें। हनुमान जी का दर्शन करें और सदबुद्धि प्राप्त करें। देश को उनकी जरूरत है। जो जरूरी हो वो मुद्दे उठाए क्योंकि विपक्ष का और राहुल जी का राजनीति में सक्रिय रहना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


पूर्व सांसद ने दिल्ली सीएम आतिशी द्वारा धार्मिकस्थल न तोड़े जाने को लेकर एलजी को लिखे पत्र पर कहा कि केजरीवाल ड्रामा पार्टी है। उसके बारे में मैं नहीं बोलूंगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें