आवास विकास परिषद की वृंदावन योजना की संपत्तियों का बिना जमा किए रिफंड लेने पर पांच और कर्मचारियों के निलंबन का आदेश आवास आयुक्त के अनुमोदन पर सचिव ने जारी कर दिया है। इसमें करीब 5 करोड़ का फर्जीवाड़ा किया गया था।
निलंबित होने वालों में कनिष्ठ लेखाकार सुनील कुमार सरीन व वरिष्ठ सहायक इंद्रपाल वर्मा (आम्रपाली योजना में अनियमितता), कनिष्ठ सहायक शिव स्वरूप निगम, वशिष्ठ मणि त्रिपाठी और दिवेश कुमार लेखाकार (हिमालय व एवरेस्ट में अनियमितता) हैं।
इन पर पहले हो चुकी है कार्रवाई
लखनऊ की वृंदावन योजना में आवंटन और रिफंड में अनियमितता में बीते सप्ताह निलंबित होने वालों में डॉ. अनिल कुमार उप आवास आयुक्त, हेतम पाल, सहायक आवास आयुक्त, केडी शर्मा, प्रभारी संपत्ति प्रबंधक, हरि मोहन, प्रभारी संपत्ति प्रबंधक, रामनरेश वरिष्ठ सहायक व केएन शुक्ला वरिष्ठ सहायक शामिल हैं।
इनके अलावा सेवानिवृत्त डीके शुक्ला प्रभारी संपत्ति प्रबंधक, मिर्जा जावेद कदर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, अशोक कुमार भाटिया लेखाकार, प्रदीप श्रीवास्तव लेखाकर, प्रमोद कुमार अग्रवाल लेखाकार, आरके गौड़ कनिष्ठ लेखाधिकारी व ध्रुव शंकर अवस्थी लेखाकार भी शामिल है।