फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जगतपुर में मृत्यु प्रमापपत्रों में फर्जीवाड़ा, दो पंचायत सचिव दोषी

Wed, 13 Nov 2024 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सलोन में जन्म प्रमाणपत्रों में फर्जीवाड़ा पकड़ में आने के बाद अब जगतपुर ब्लॉक में मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने में फर्जीवाड़े की पुष्टि हो गई है। पंचायत सचिव ने एक ही व्यक्ति के मृत्यु का प्रमाणपत्र सराय श्रीबख्श और सांधूकुंआ गांव से बना दिया। खास बात यह कि आरोपी ग्राम विकास अधिकारी दोनों ही ग्राम पंचायत में तैनात है। सांधूकुंआ में पहले पंचायत सचिव ने मैनुअल और अब दूसरे पंचायत सचिव ने ऑनलाइन फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बना दिया है। एडीओ पंचायत की जांच में दोनों पंचायत सचिव दोषी पाए गए हैं। मामले की रिपोर्ट डीपीआरओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन


सीडीओ को शिकायती पत्र देकर जगतपुर ब्लॉक के सराय श्रीबख्श गांव निवासी रजनीश कुमार त्रिवेदी ने आरोप लगाया था कि उनके बाबा श्रीनारायण की मौत उनके आवास (सराय श्रीबख्श) में हुई थी। 21 जनवरी 2024 को मृत्यु प्रमाणपत्र संख्या डी-2024:9-19337-000001 जारी हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि सलोन क्षेत्र के पारी गांव के एक व्यक्ति ने बाबा की मौत का 5 अप्रैल 2024 को मृत्यु प्रमाणपत्र संख्या डी-2023:9-19330-000014 जारी करवा लिया। इस प्रमाणपत्र में मौत का स्थान धर्मनगर सांहूकुंआ दिखाया गया है।

शिकायत के बाद डीपीआरओ ने जगतपुर के एडीओ पंचायत को मामले की जांच सौंपी थी। एडीओ पंचायत की जांच में तथ्य सामने आया कि जगतपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सराय श्रीबख्श और सांहूकुंआ में पंचायत सचिव सुनील भास्कर वर्तमान तैनात हैं। पंचायत सचिव ने दोनों ही गांवों से एक ही व्यक्ति का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर दिया।
विज्ञापन


जांच में स्पष्ट हुआ कि सांधूकुंआ ग्राम पंचायत में जारी किया गया मृत्यु प्रमाणपत्र फर्जी है। इससे पहले तत्कालीन पंचायत सचिव जमील अहमद ने सांधूकुंआ में मैनुअल प्रमाणपत्र बना दिया था। जांच में दोनों ही पंचायत सचिव दोषी पाए गए हैं। एडीओ पंचायत संजीव शर्मा का कहना है कि जांच रिपोर्ट डीपीआरओ को भेज दी गई है। मामले में उच्चाधिकारी निर्णय लेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें