फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में वन माफिया सक्रिय, वन मंत्री ने किया साठगांठ का इशारा

Mon, 23 May 2016 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जंगल को लगातार नुकसान पहुंचा रहे सूबे के वन माफिया को लेकर वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव का दर्द रविवार को छलक पड़ा।
विज्ञापन


वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि प्रदेश में वन माफिया सक्रिय हैं, जो लगातार जंगल को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। कई बार वे हावी होने की कोशिश भी करते हैं। 

इनके खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस मौन रहती है, जबकि विभागीय सुरक्षा कर्मी उनसे निपटने में सक्षम नहीं हैं। वन माफिया पर रासुका, गैंगस्टर और मीसा के तहत कार्रवाई पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द से जल्द फॉरेस्ट फोर्स (सुरक्षा बल) का गठन जरूरी है।
विज्ञापन


दुर्गा प्रसाद अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड और फिक्की की ओर से आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। 
विज्ञापन

उत्तराखंड की आग को लेकर ये बोले वन मंत्री

डेमो प‌िक - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषण आग का जिक्र करते हुए कहा कि कई बार कटान न कर पाने से परेशान माफिया ऐसा करते हैं। हमारे प्रदेश में भी वन माफिया सक्रिय हैं। 

वन मंत्री ने पुलिस से उनकी साठगांठ की तरफ भी साफ शब्दों में इशारा किया। उन्होंने जंगली जीव-जंतुओं और बाहर से आने वाले पक्षियों का शिकार रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत भी बताई। 

कहा कि कछुआ हमारी नदियों की गंदगी साफ करता है। हमारे प्रदेश में उसकी भी बडे़ पैमाने पर तस्करी हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर जैव विविधता बचानी है और पर्यावरण को साफ-सुथरा रखना है तो वन माफिया पर शिकंजा कसना पड़ेगा। 

साथ ही वन विभाग में अधिकारियों की कमी भी दूर करनी होगी। वन विभाग में भी सुरक्षा बल का गठन करना होगा।

वन मंत्री ने कहा कि प्रदेश के वनावरण और वृक्षावरण क्षेत्र में 261 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई, जिसके चलते यूपी देश के प्रथम पांच राज्यों में शामिल हो गया है। उन्होंने इस साल एक दिन में पांच करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य हासिल करने के लिए जुट जाने का आह्वान भी किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें