फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट बताएगी विस्फोट कैसे हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
पारा के आलम विहार में मकान व दुकान में हुए विस्फोट की जांच के लिए नमूना फोरेंसिक लैब आगरा भेजा गया। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही तय हो सकेगा कि विस्फोट किसका है। पुलिस के मुताबिक मकान के अंदर से न तो सिलेंडर और न ही पटाखे के अवशेष मिले हैं। रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं मृतक नौकर सुशील की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पारा के आलमनगर फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे आलम बिहार में मंगलवार सुबह विजय गुप्ता की दुकान में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया था। जिसकी चपेट में आकर नौकर सुशील गुप्ता की मौत हो गई थी। लेकिन पुलिस विस्फोट होने का कारण स्पष्ट नहीं कर सकी। मंगलवार देर रात मेयर संयुक्ता भाटिया ने मृतक सुशील के घर पहुंची और पत्नी अनीता बच्चे भूमि व मंयक से मुलाकात कर ढ़ाढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। वहीं मृतक की पत्नी अनीता ने विजय व बबलू के खिलाफ पारा थाना में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया है। सुशील का अंतिम संस्कार ठाकुरगंज स्थित काला पहाड़ शमशान घाट में हुआ।
एडीसीपी दक्षिण सुरेश चंद्र रावत के मुताबिक मंगलवार को घटना स्थल से कल फोरेंसिक टीम ने कई नमूने भी लिए जिससे आगरा जांच के लिए भेजा गया है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही तय हो सकेगा कि विस्फोट कैसे हुआ। वहीं पारा इंस्पेक्टर त्रिलोकी सिंह के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। जांच की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय लोगों ने धमाके की वजह अवैध पटाखा का दुकान में रखा जखीरा बताया लेकिन पुलिस उसे गैस सिलेंडर और पटाखे की विस्फोट की बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें