फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डिवाइन-टेट्रो के मुकाबले से होगा फुटबाॅल लीग का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जिला फुटबॉल एसोसिएशन (डीएफए) के तत्वावधान में जिला फुटबॉल लीग का आगाज 10 जुलाई से चौक स्टेडियम में होगा। एक माह तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के सभी मुकाबले चौक स्टेडियम में खेले जाएंगे।
विज्ञापन

लीग को लेकर खिलाड़ियों और फुटबॉल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। एसोसिएशन के सचिव कन्हैया लाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि लीग का उद्घाटन मुकाबला डिवाइन फुटबॉल क्लब और टेट्रो अकादमी-ए के बीच खेला जाएगा। इसके बाद दूसरे मैच में आशा स्पोर्ट्स का सामना टेट्रो अकादमी-बी से होगा।
दोनों मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों पर सभी की नजरें रहेंगी। प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्णायकों को भी नियुक्त कर सूचना दे दी गई है। लीग में कई उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। आयोजकों को उम्मीद है कि पूरे महीने चलने वाली प्रतियोगिता दर्शकों को रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले देखने का अवसर प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें