फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की मार: विमान सेवा प्रभावित, ट्रेनें घंटों लेट

विज्ञापन
कोहरे से होकर निकलती ट्रेनें। 
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। कोहरे की मार असर सोमवार को विमान सेवा और ट्रेनों पर पड़ा। दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान निरस्त कर दी गई। 12 विमान, चार घंटे तक देरी का शिकार हुए। जयनगर से दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन 27 घंटे बाद लखनऊ जंक्शन पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सोमवार को दिल्ली से अमौसी एयरपोर्ट आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-2367 कोहरे के कारण निरस्त कर दी गई। कोहरे के कारण मुंबई से लखनऊ आने वाली इंडिगो की ही फ्लाइट 6ई-5264 डेढ़ घंटे, रियाद से आने वाला फ्लाईनस का विमान एक्सवाई-333 पौने चार घंटे, मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-2442 सवा घंटे, मुंबई से आना वाला अकासा का विमान क्यूपी-1451 एक घंटे की देरी से पहुंचा। अमौसी एयरपोर्ट से रियाद के लिए जाने वाली फ्लाइनस का विमान एक्सवाई-334 करीब चार घंटे की देरी से उड़ान भर सका। लखनऊ से मुंबई जाने वाला इंडिगो का विमान 6ई-5341 डेढ़ घंटे, पुणे जाने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आईएक्स-1118 एक घंटे, मुंबई जाने अकासा की फ्लाइट क्यूपी-1525 डेढ़ घंटे लेट रवाना हुआ।
विज्ञापन






27 घंटे लेट पहुंची जयनगर दिल्ली स्पेशल

04005 जयनगर-दिल्ली स्पेशल ट्रेन 27 घंटे, 05283 मनिहारी जयनगर स्पेशल ट्रेन 20 घंटे, 05284 जयनगर मनिहारी स्पेशल ट्रेन 14 घंटे, 09044 भगत की कोठी मुंबई स्पेशल ट्रेन ढाई घंटे, 04037 गरीबरथ स्पेशल ट्रेन तीन घंटे, 12370 देहरादून हावड़ा स्पेशल ट्रेन पौने ग्यारह घंटे, 12332 हिमगिरी एक्सप्रेस चार घंटे व 15128 नई दिल्ली वाराणसी स्पेशल तीन घंटे देरी की शिकार हुई।





...इसलिए लेट हो रही हैं ट्रेनें



कोहरे के चलते ट्रेनों की लेटलतीफी जगजाहिर है। लेकिन स्पेशल ट्रेनें, नियमित ट्रेनों के मुकाबले ज्यादा देरी से चल रही हैं। जबकि इन ट्रेनों का किराया सामान्य से डेढ़ गुना तक महंगा होता है। दरअसल, मेल-एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनों के संचालन को प्राथमिकता दी जाती है। ऐसे में स्पेशल ट्रेनों को रोकना भी पड़ता है। कोहरा, उस पर ऐसी कवायदों के चलते लेटलतीफी बढ़ी है।
विज्ञापन




बसों को मिल रहे यात्री



ट्रेनों की लेटलतीफी का लाभ परिवहन विभाग को मिल रहा है। लखनऊ के चारों बस अड्डों अवध, चारबाग, आलमबाग व कैसरबाग से रवाना होने वाली बसों में यात्रियों की भीड़ नजर आ रही है। लखनऊ से पूर्वांचल के जिलों, कानपुर, वाराणसी, प्रतापगढ़ आदि रूटों की बसें फुल चल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें