फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कोहरे के चलते तीन उड़ानें निरस्त, 12 से ज्यादा लेट, परेशान हुए यात्री

विज्ञापन
अमाैसी एयरपोर्ट, लखनऊ। 
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर भारत के कई शहरों में कोहरे के चलते अमौसी एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले विमानों का संचालन गड़बड़ा गया है। तीन विमान निरस्त किए गए। 12 से ज्यादा देरी के शिकार हुए। इससे टर्मिनल पर अपनी उड़ान का इंतजार करने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

अमौसी एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-2441 व लखनऊ से बंगलूरू जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-6354 निरस्त की गई। मुंबई से लखनऊ आने वाला इंडिगा का विमान 6ई-2442 भी निरस्त हुआ। इसी क्रम में दिल्ली से लखनऊ आने वाली उड़ानों में इंडिगो की 6ई-2172 पैंतीस मिनट, इंडिगो की ही 6ई-6614 एक घंटे पांच मिनट, हैदराबाद से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-6167 एक घंटे दस मिनट, बंगलूरू से लखनऊ आने वाली 6ई-903 डेढ़ घंटे, मुंबई से आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-5624 दो घंटे तथा शारजाह से लखनऊ आने वाली 6ई-8692 दस घंटे देरी से पहुंची।

लखनऊ से रवाना होने वाली उड़ानें भी लेट हुईं। दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-2292 एक घंटे पांच मिनट, इंडिगो की ही 6ई-6615 एक घंटे, लखनऊ से शारजाह जाने वाली इंडिगो की 6ई-8751 साढ़े दस घंटे, लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली 6ई-6552 डेढ़ घंटे, हैदराबाद जाने वाली 6ई-6155 एक घंटे पंद्रह मिनट तथा बंगलूरू जाने वाली 6ई-906 एक घंटे दस मिनट देरी से रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें