फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने की योगी की तारीफ, कहा- उन्होंने प्रदेश में उद्योगों के लिए माहौल बनाया

Sat, 21 Aug 2021 03:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि जब हम यूपी में डिफेंस कॉरिडोर बनाने पर बात कर रहे थे तो इसके कार्यान्वयन को लेकर हिचक थी पर मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यह फैसला सही साबित हुआ और आज यूपी उद्योगों में निवेश के लिए एक आकर्षक प्रदेश बनकर उभरा है।
विज्ञापन
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ दौरे पर आईं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी कोशिशों के कारण ही आज उत्तर प्रदेश में उद्योगों में निवेश के लिए माहौल बन पाया है। जब हम यूपी में डिफेंस कॉरिडोर बनाने पर बात कर रहे थे तो इसके कार्यान्वयन को लेकर हिचक थी पर मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यह फैसला सही साबित हुआ और आज यूपी उद्योगों में निवेश के लिए एक आकर्षक प्रदेश बनकर उभरा है।

विज्ञापन




उन्होंने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री योगी पर गर्व है। वो राष्ट्रीय महत्व की योजनाओं को समझते हैं और इसे नीतियों में परिवर्तित कर कार्यान्वित करते हैं।



वहीं, मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर पर तेजी से काम किया जा रहा है। प्रदेश में बनने वाला 594 किलोमीटर का गंगा एक्सप्रेस वे राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए रीढ़ की हड्डी साबित होगा। इससे लखनऊ से मेरठ की दूरी पांच से साढ़े छह घंटे की ही रह जाएगी। उन्होंने कहा क आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पूरा हो चुका है।
विज्ञापन




योगी ने कहा कि पिछले साढ़े चार के कार्यकाल में प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर पर अभूतपूर्व काम हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें