फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फूल विक्रेता को मारी गोली, कमर में लगी

विज्ञापन
गोली लगने से घायल अब्दुल।
विज्ञापन
लखनऊ। सआदतगंज के यासिनगंज में शुक्रवार रात फूल विक्रेता चौक निवासी अब्दुल खान उर्फ गुप्पू (45) को इलाका निवासी आमान उर्फ मुन्ना ने गोली मार दी। गोली अब्दुल की कमर पर लगी। उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। अब्दुल का कहना है कि आमान के गोली मारने की वजह का उन्हें पता नहीं है। उधर, पुलिस को जांच में पुराने झगड़े की बात पता चली है।
विज्ञापन

डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित ने बताया कि अब्दुल रात आठ बजे बाइक ठीक कराने के लिए यासिनगंज के मैकेनिक के पास गए थे। वहां पहुंचे आमान ने उन पर गोली चला दी। कमर पर गोली लगने से अब्दुल सड़क पर गिर पड़े। वारदात के बाद आमान भाग निकला।
आसपास के लोग अब्दुल को बाइक से ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। घटना की सूचना पर सआदतगंज पुलिस पहुंची। फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। डीसीपी ने बताया कि अब्दुल के परिजनों की तहरीर पर आमान के खिलाफ हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


फुटेज खंगाल रही पुलिस
डीसीपी ने बताया कि जांच में पता चला है कि पीड़ित व आरोपी के बीच कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस की एक टीम आरोपी की तलाश में है। दूसरी टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें