फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चटनी में आटा व रंग मिला, बुकनू व दूध भी मानकों पर खरा नहीं

Tue, 09 Jan 2024 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मौके पर ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) की मोबाइल वैन तैयार हो गई है। सोमवार को इसमें 25 खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच की गई, जिसमें चटनी, बुकनू व दूध का नमूना फेल हो गया। जांच में चटनी में आटा व रंग मिला, तो बुकनू व दूध भी मानकों पर खरा नहीं उतरा।
विज्ञापन


एफएसडीए के सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय अजीत कुमार राय ने बताया कि कोई भी व्यक्ति वैन के पास आकर खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता की जांच करा सकता है। सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) सौरभ उत्तम व अपराजिता तिवारी की टीम ने दूध, चटनी, बुकनू, साबूदाना, सरसों तेल सहित 25 खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच की। इनमें तीन नमूने फेल हो गए।
उन्होंने बताया कि मोबाइल वैन रोजाना जिला मुख्यालय के साथ कस्बों में पहुंचकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच कर दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने का प्रयास करेगी। अब नमूनों की तत्काल रिपोर्ट आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें