फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अयोध्या को फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की सौगात, सरयू की पवित्र धारा के बीच व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे पर्यटक

Wed, 24 Sep 2025 05:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या जाने वाले देश विदेश के पर्यटक अब फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में बैठकर विभिन्न व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। इसका स्ट्रक्चर बनकर तैयार हो चुका है।
विज्ञापन
अयोध्या में निर्माणाधीन फ्लोटिंग रेस्टोरेंट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीराम की नगरी अयोध्या धार्मिकता और आस्था के साथ पर्यटन की दृष्टि से भी विश्व मानचित्र पर अपनी एक नई पहचान बना रही है। राम मंदिर का भव्य निर्माण अब अंतिम चरण में है। इसके साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार अयोध्या को आधुनिक पर्यटन सुविधाओं से सुसज्जित करने में जुटी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों का ही परिणाम है कि इस बार का दीपोत्सव अयोध्यावासियों और श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष सौगात लेकर आ रहा है। सरयू नदी की पवित्र जल धारा के बीच अब पर्यटकों को एक अनूठा अनुभव मिलने जा रहा है। दीपोत्सव तक अयोध्या में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट तैयार हो जाएगा।

ये भी पढ़ें - भाजपा नेता बोले - आर्थिक सुधारों को समझने के लिए शिशु बुद्धि नहीं पीएम मोदी जैसी कुशाग्र बुद्धि चाहिए
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले - जीएसटी रिफॉर्म से यूपी के व्यापारियों और ग्राहकों को हुआ सबसे अधिक लाभ
विज्ञापन


मुंबई की एक प्रतिष्ठित कंपनी की ओर से बनाए जा रहे इस रेस्टोरेंट की लंबाई लगभग 20 मीटर और चौड़ाई आठ मीटर होगी। खास बात यह है कि इसमें एक बार में 30 से 40 पर्यटक बैठकर विभिन्न व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। अयोध्या के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम की ओर से इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का निर्माण कराया जा रहा है। स्ट्रक्चर बनकर पूरी तरह तैयार है और कुछ ही दिनों में इसका शुभारंभ कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जैसे दुनिया के कई प्रमुख पर्यटन स्थलों पर नदी या समुद्र किनारे फ्लोटिंग रेस्टोरेंट चलते हैं, उसी तर्ज पर अयोध्या में भी इसे विकसित किया जा रहा है। यह पहल न केवल अयोध्या के पर्यटन को नई ऊंचाई देगी बल्कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को धार्मिक यात्रा के साथ एक यादगार अनुभव भी प्रदान करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें