फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर जारी: 12 उड़ानें लेट, 25 घंटे तक देरी से आई ट्रेनें

Mon, 15 Jan 2018 09:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ओर कोहरे के चलते विमानों का संचालन गड़बड़ाया हुआ है, वहीं ट्रेनों की रफ्तार भी थमी हुई है। अमौसी एयरपोर्ट पर रविवार को जहां 12 उड़ानें लेटलतीफी की शिकार हुईं, वहीं दर्जन भर ट्रेनें भी लेट रहीं, जिससे यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन


दिल्ली और मुम्बई से आने वाले विमान जहां घंटों देरी से पहुंचे। वहीं लखनऊ से रवाना होने वाली फ्लाइटों की लेटलतीफी से पैसेंजर को एयरपोर्ट पर इंतजार करते नजर आए। करीब एक दर्जन फ्लाइटें देरी की शिकार हुईं।

रविवार को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6ई-306) 4.20 घंटे की देरी से शाम 7.30 बजे दिल्ली रवाना हुई। वहीं जेट एयरवेज की फ्लाइट (9डब्लू-771) ने शाम पांच बजे की जगह 2.05 घंटे की देरी से उड़ान भरी। उधर, दिल्ली से आने वाली इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट (6ई-943) 4.04 घंटे की देरी से अमौसी पहुंची। वहीं इंडिगो की ही फ्लाइट (6ई-174) 58 मिनट की देरी से रात 8 बजे दिल्ली से रवाना हुई।
विज्ञापन


गो एयर की फ्लाइट (जी8-210) 2.37 मिनट की देरी से पहुंची तो जेट एयरवेज की फ्लाइट (9डब्लू-366) 32 मिनट लेट रही। इसी क्रम में मुम्बई से आने वाले विमानों में गो एयर की फ्लाइट (जी8-497) 2.04 मिनट की देरी से शाम 7.15 बजे अमौसी पहुंची। उधर, दूसरी ओर मुम्बई जाने वाली गो एयर की फ्लाइट (जी8-396) 2.15 घंटे की देरी से रात करीब आठ बजे रवाना हुई और इंडिगो की फ्लाइट (6ई-339) ने 3.31 घंटे की देरी से दोपहर सवा तीन बजे अमौसी से उड़ान भरी।

विज्ञापन

जम्मू-गोरखपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का बुरा हाल

- फोटो : amar ujala
रविवार को जो ट्रेनें घंटों की देरी से आईं, उनमें मुख्य रूप से 12588 जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस 25 घंटे, 15624 कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस 15 घंटे, 12523 न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली एक्सप्रेस 13 घंटे, 15909 अवध-असम एक्सप्रेस 12 घंटे, 12328 उपासना एक्सप्रेस 11 घंटे, 12522 राप्तीसागर 10 घंटे, 12539 यशवंतपुर एक्सप्रेस 10 घंटे, 12369 कुंभ 8.30 घंटे, 12524 नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी 8 घंटे, 19410 गोरखपुर-अहमदाबाद  7 घंटे, 15203 बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस 7 घंटे, 13050 अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस 6.30 घंटे, 13151 कोलकाता एक्सप्रेस 5.30 घंटे की देरी से शामिल है। इसके अतिरिक्त 11123 बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से पहुंची।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें