फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन-बस ही नहीं विमानों के भी हाल खराब: दिल्ली जा रही उड़ान लखनऊ डायवर्ट; हुई रद्द, यात्रियों ने किया हंगामा

Sat, 30 May 2026 04:30 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पुणे से दिल्ली जा रही उड़ान मौसम खराब होने से लखनऊ डायवर्ट कर दी गई। वापसी से पहले क्रू सदस्यों की ड्यूटी अवधि पूरी हो गई। इससे विमान निरस्त करना पड़ा। विमान निरस्त होने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। बाद में वह दूसरे विमानों से दिल्ली भेजे गए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान बीती रात खराब मौसम के चलते लखनऊ डायवर्ट कर दी गई। विमान दोबारा दिल्ली रवाना होता, उससे पूर्व ही क्रू सदस्यों की ड्यूटी अवधि पूरी हो गई। इसके चलते विमान को रद्द कर दिया गया। इससे यात्री नाराज हो गए और हंगामा करने लगे।

विज्ञापन


एयरपोर्ट व एयरलाइन प्रशासन ने जैसे-तैसे यात्रियों को शांत करवाया। उन्हें दूसरे विमानों से रवाना किया गया। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या आईएक्स-1231 शुक्रवार रात करीब 9:40 बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड हुई। यह विमान दिल्ली जा रहा था, लेकिन दिल्ली में अचानक खराब मौसम के चलते फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। 

यात्रियों ने एयरपोर्ट पर नाराजगी जताई और हंगामा किया

विमान में कुल 166 यात्री सवार थे। यात्रियों को उम्मीद थी कि मौसम सामान्य होने पर उड़ान दिल्ली के लिए रवाना होगी, लेकिन विमान के स्टाफ की निर्धारित ड्यूटी अवधि पूरी हो जाने के कारण एयरलाइन ने उड़ान रद्द करने का निर्णय लिया। इसकी जानकारी मिलते ही कई यात्रियों ने एयरपोर्ट पर नाराजगी जताई और हंगामा शुरू कर दिया। 

एयरपोर्ट अधिकारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था की

स्थिति को संभालने के लिए एयरलाइन और एयरपोर्ट अधिकारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था की। एयरलाइन्स अधिकारियों ने इनमें से 154 यात्रियों को लखनऊ से रात 1:14 बजे एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स-2073) से दिल्ली रवाना किया। शेष 12 यात्रियों को शनिवार सुबह 7:55 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट आईएक्स-1767 में टिकट उपलब्ध कराकर भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें