फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: सफाई व्यवस्था में खामियां, नगर आयुक्त ने एलएसए पर लगाया 5 लाख रुपये का जुर्माना

Wed, 30 Jul 2025 04:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

जोन सात में निरीक्षण के दौरान कूड़ा उठान और सफाई व्यवस्था में खामियां मिलने पर नगर आयुक्त ने सफाई एजेंसी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। निरीक्षण में कई स्थानों पर कूड़ा जमा मिला। 
विज्ञापन
जोन सात में सफाई व्यवस्था की जांच करते नगर आयुक्त। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने मंगलवार को जोन सात का निरीक्षण किया। डोर टू डोर कलेक्शन व फील्ड स्टाफ की उपस्थिति की भी पड़ताल की। इस दौरान सफाई एजेंसी लखनऊ स्वच्छता अभियान (एलएसए) पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

विज्ञापन


नगर आयुक्त को लवकुश नगर में निरीक्षण के दौरान पड़ाव घर पर कूड़ा दिखा, जिसे उन्होंने तत्काल हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद आम्रपाली चौराहा एवं वक्फ मार्केट में सफाई की आवृत्ति बढ़ाने को कहा। इस्माइलगंज चौकी के पास भी कूड़ा जमा मिला। इस पर उन्होंने तत्काल सफाई व डोर-टू-डोर प्रणाली की समीक्षा के निर्देश दिए। सुषमा हॉस्पिटल से हाईकोर्ट होकर कमता चौराहा सर्विस लेन की स्थिति पर विशेष फोकस करने को कहा।

ये भी पढ़े- यूपी में जनगणना: जो जहां पर रह रहा, वह वहीं पर गिना जाएगा, 1 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 की अवधि में होगी गिनती
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- बाराबंकी : मसौली क्षेत्र में महिला सिपाही का सड़ा-गला शव मिला, घटनास्थल को सील किया गया, हत्या की आशंका


सुरेंद्रनगर में नागरिकों से संवाद किया, जिसमें यह बात सामने आई कि डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की गाड़ियां समय से नहीं पहुंच रही हैं। कमता मुख्य मार्ग, इस्माइलगंज सेकंड (गहमरकुंज), सिल्वर लाइन अपार्टमेंट आदि के आसपास भी निरीक्षण किया। जोन सात के कई क्षेत्रों में कमियां मिलने पर एलएसए पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही सेवा गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें