फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियल स्टेट कारोबार में भारी गिरावट, लखनऊ में गिरी फ्लैट्स की कीमत

Sat, 26 Nov 2016 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कुर्सी रोड पर बने फ्लैट्स - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मंदी की मार झेल रहे राजधानी के रियल एस्टेट कारोबार में भारी गिरावट आई है। निवेशकों की अपना पैसा निकालने की कोशिश ने प्रॉपर्टी डीलरों के रातों की नींद उड़ा दी है। 
विज्ञापन


कीमतें घटाने को मजबूर बिल्डरों की हालत पर ऑनलाइन प्रॉपर्टी बेचने की सुविधा देने वाली वेबसाइट मैजिकब्रिक्स का सर्वे नए ट्रेंड पर मुहर लगाता है। ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक बहुमंजिला अपार्टमेंट्स में फ्लैट्स की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

ट्रेंड रिपोर्ट 2014 और 2016 की जुलाई-सितंबर तिमाही के आंकड़ों को देखें तो राजधानी में फ्लैटों की कीमतों में स्थिरता ही देखने को मिल रही है। यह हालत उस समय है जबकि 2014-15 और 2015-16 में दो बार डीएम सर्किल रेट भी बढ़ चुका है। 
विज्ञापन


इसके बाद भी बिल्डर्स अपने फ्लैट्स की कीमत नहीं बढ़ा पाए। 2015 में कीमतों में आंशिक रूप से बढ़ोतरी दिखी लेकिन इसके बाद 2016 में फिर से तेजी से गिरावट कीमतों में आई।

एक्सपर्ट का कहना है कि इसकी एक वजह यह भी हो सकती है कि दो साल पहले ही रियल एस्टेट में मार्केट दर बहुत बढ़ गई। डीएम सर्किल रेट को हर साल 10-15 प्रतिशत रिहाइशी क्षेत्र में बढ़ाकर बराबर लाना पड़ा। इस बीच मार्केट कीमतों की दरें नहीं बढ़ पाईं। 

हालांकि, पिछली तिमाही में 200-300 रुपये प्रति वर्गफीट तक आई कीमतों में गिरावट की अकेली वजह मंदी ही दिखती है। दोनों मामलों में मुनाफे के लिए फ्लैट्स खरीदने वाले लोग घाटे में हैं। वहीं नए प्रोजेक्ट्स में भी कीमतें कम रखने का दबाव बिल्डरों के ऊपर बना हुआ है।

कहां कितने गिरे दाम

डेमो प‌िक - फोटो : डेमो फोटो
शहीद पथ
2014        3209 रुपये 
2016        3228 रुपये
पिछली तिमाही से गिरावट-     213 रुपये

सुशांत गोल्फसिटी
2014        3354 रुपये 
2016        3184 रुपये
पिछली तिमाही से गिरावट-     58 रुपये

सुल्तानपुर रोड
2014        3141 रुपये
2016        3155 रुपये 
पिछली तिमाही से गिरावट-     25 रुपये

कानपुर रोड
2014        2752 रुपये 
2016        3142 रुपये
पिछली तिमाही से बढ़ोतरी-     16 रुपये

सरकारी में असर नहीं

डेमो प‌िक
वृंदावन योजना, आवास विकास
2014        3165 रुपये
2016        3431 रुपये 
पिछली तिमाही से गिरावट- चार रुपये

गोमतीनगर विस्तार, एलडीए
2015        4166 रुपये 
2016        4620 रुपये 
पिछली तिमाही में बढ़ोतरी- 91 रुपये 
यह आंकड़े दोनों साल के जुलाई से सितंबर तिमाही के तुलनात्मक हैं। वहीं पिछली तिमाही का मतलब अप्रेल-जून 2016 से है। कीमतें प्रति वर्गफीट की हैं
विज्ञापन

मैप में देखें, कहां ग‌िरे क‌ितने दाम

डेमो प‌िक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें