फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को सस्ते फ्लैट का तोहफा देंगे अखिलेश!

Thu, 18 Dec 2014 02:04 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी समाजवादी आवास योजना में पहले साल करीब तीन लाख फ्लैट बनाने का लक्ष्य रखने की तैयारी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को यहां अपने सरकारी आवास पर इस संबंध में विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।

आवास विभाग ने अफोर्डेबल हाउसिंग नीति बनाते हुए इसे लॉन्च करने की तैयारी की है। इसमें निम्न मध्य वर्ग के लोगों को 750 वर्ग फीट क्षेत्रफल का फ्लैट 15 से 30 लाख रुपये तक में उपलब्ध कराने की योजना है।

प्रदेश में निम्न मध्य वर्ग के लिए अभी तक कोई योजना नहीं थी। सरकार चाहती है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले इस योजना के तहत लाखों लोगों को फ्लैट उपलब्ध करा दिए जाएं। सरकार का मानना है कि इस योजना का लाभ पाने के बाद ये लोग सपा से जुड़ जाएंगे और विधानसभा चुनाव में उसे इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध कॉलोनियों का विनियमितीकरण

इससे पहले बुधवार को प्रमुख सचिव आवास सदाकांत ने यहां आवास विकास परिषद सभागार में विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्षों के साथ बैठक कर योजना के लिए की गई तैयारियों के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने शहरों के सुनियोजित विकास के अलावा अवैध कॉलोनियों के विनियमितीकरण के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें