फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस महकमे में होंगी पांच हजार भर्तियां, यहां देखें

Sat, 14 May 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के पुलिस महकमे में लगभग पांच हजार पदों पर भर्ती होगी। इनमें तीन हजार दरोगा, एक हजार लिपिक के अलावा अग्निशमन विभाग में दरोगा व पीएसी में प्लाटून कमांडर के पद शामिल हैं।
विज्ञापन


दरोगा के पदों पर होनी वाली भर्तियों के लिए विज्ञापन इस महीने के अंत तक जारी कर दिया जाएगा। भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष पुलिस महानिदेशक वीके गुप्ता ने बताया कि इन पदों पर भर्ती के साथ ही तीन हजार पुलिसकर्मियों को प्रोन्नति देने के लिए कार्यवाही चल रही है।

जिन पदों पर पदोन्नति दी जानी है, उनमें हेड कांस्टेबल से दरोगा, दरोगा से इंस्पेक्टर और फायर सर्विसेस के विभिन्न अराजपत्रित पद शामिल हैं। साथ ही बताया कि पुलिस प्रोन्नति व भर्ती बोर्ड की सभी परीक्षाएं अब ऑनलाइन होंगी।
विज्ञापन


गुप्ता ने बताया कि मुख्य आरक्षी के 14,060 पदों पर प्रमोशन देने के लिए बोर्ड की कार्यवाही शुक्रवार को पूरी हो गई। इन पदों के सापेक्ष 8762 पदों पर प्रोन्नति दी गई है, जबकि 705 कार्मिकों के लिफाफे विभिन्न कारणों से बंद रखे गए हैं।

इसके अलावा 117 कार्मिकों के मामले में उनके अभिलेख पूरा न होने की वजह से प्रमोशन रोके गए हैं। हालांकि इन 822 पदों पर उनके संबंधित मामले के निस्तारण के बाद प्रोन्नति दे दी जाएगी।
विज्ञापन

कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती की कार्यवाही जारी

भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि मौजूदा समय में कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड ए के 1,865 पदों पर भर्ती की कार्यवाही चल रही है।

जल्द ही बाराबंकी, फैजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, उन्नाव, आगरा, अलीगढ़, इलाहाबाद, बांदा, कौशांबी और हापुड़ समेत 20 शहरों के कुल 72 केंद्रों पर ऑनलाइन परीक्षा होगी। इसके लिए लगभग 41,661 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं।

17,670 पुलिसकर्मियों की दी गई प्रोन्नति
भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2015-2016 में बोर्ड ने अब तक कुल 17,670 पुलिसकर्मियों को प्रोन्नति दे चुका है। जिन्हें प्रोन्नति दी गई है, उनमें एसआई (एम), एसआई (लिपिक), कांस्टेबल चालक और अन्य संवर्ग के कार्मिक शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें