फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद होंगी पांच हजार पासपोर्ट फाइलें

Mon, 01 Dec 2014 01:36 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पासपोर्ट विभाग ने आवेदकों की पांच हजार फाइलों को बंद करने की तैयारी कर ली है। ऐसे आवेदकों को नोटिस जारी कर पासपोर्ट अदालत में तलब कर जवाब देने का निर्देश दिया गया है। जो आवेदक इस नोटिस का जवाब नहीं देंगे तो उनकी पासपोर्ट की फाइल हमेशा के लिए बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन


यह पासपोर्ट आवेदक साल 2012-13 और 2013-14 के हैं जिनकी पुलिस रिपोर्ट आ चुकी है, लेकिन फाइल में चंद कमियां होने के कारण उनके पासपोर्ट बनने की प्रक्रिया लंबित है। ऐसे आवेदकों को विभाग की तरफ से कई बार पत्र लिखकर इन कमियों को दूर करने का निर्देश दिया जा चुका है।

इन आवेदकों को आखिरी मौका दिया जा रहा है। लखनऊ के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी आरएन राय ने बताया कि लखनऊ के गोमतीनगर स्थित मुख्यालय में एक से छह दिसंबर तक पासपोर्ट अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


लंबित पासपोर्ट के आवेदकों को इस अदालत में शिरकत करने के लिए नोटिस भेजकर तलब किया गया है। इस नोटिस में फाइल में कमी का उल्लेख करते हुए पासपोर्ट संबंधी सभी दस्तावेज (शैक्षिक, उम्र, पहचान, पता) साथ लाने का निर्देश दिया गया है।

अदालत में आवेदकों की सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक सुनवाई होगी। उन्होंने बताया कि जिन आवेदकों को नोटिस जारी किया गया है, वह अदालत में नहीं आएंगे तो उनकी फाइल को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन जिलों की सुनवाई

लखनऊ परिक्षेत्र के लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर एवं वाराणसी पासपोर्ट सेवा केंद्र के लखनऊ, फैजाबाद, इलाहाबाद, बस्ती, गोरखपुर, कानपुर, झांसी मंडल के जिलों के आवेदक पासपोर्ट अदालत में बुलाए गए हैं।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने बताया कि जिनको नोटिस नहीं मिला है, वे भी लंबित पासपोर्ट के सिलसिले में शिरकत कर सकते हैं।

फाइलों में पाई गईं मुख्य रूप से ये कमियां
- व्यक्तिगत अभिलेख नदारत
- पुलिस रिपोर्ट पक्ष में नहीं
- फाइल और सत्यापन में पता भिन्न
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें