फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयूः 5000 स्टूडेंट्स का नामांकन हो सकता है रद्द, फॉर्म में मिली गड़बड़ियां

Thu, 09 Mar 2017 04:20 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध कॉलेजों के करीब 5,000 स्टूडेंट्स का नामांकन रद्द हो जाएगा। इन छात्रों के नामांकन फॉर्म में कई गड़बड़ियां हैं, जिन्हें दुरुस्त कराने के लिए एकेटीयू ने कॉलेजों को बुधवार तक का समय दिया था।
विज्ञापन


इसके बावजूद विभिन्न कॉलेजों ने इन स्टूडेंट्स के मूल प्रमाण पत्र विवि को उपलब्ध नहीं कराए। जबकि विवि में देर रात तक स्टूडेंट्स के मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया गया।

दर्जनों कॉलेजों के प्रतिनिधि बुधवार को स्टूडेंट्स के मूल प्रमाण पत्रों के साथ विवि पहुंचे। रजिस्ट्रार कार्यालय व कई अन्य कार्यालयों में इनके दस्तावेज सत्यापन कराकर अपलोड किए गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अब तक लगभग 14-15 हजार स्टूडेंट्स के ही डाक्यूमेंट जमा किए गए हैं। सत्यापन की यह प्रक्रिया 27 फरवरी से चल रही है। बता दें, एकेटीयू प्रशासन ने नामांकन फॉर्म में पूरे और सही दस्तावेज न लगाने के कारण 19,834 स्टूडेंट्स का नामांकन निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

15-16 मार्च को सत्यापन का एक और मौका

इंडियन कॉलेज के स्टूडेंट्स
कॉलेज प्रशासन को इन स्टूडेंट्स के मूल प्रमाण पत्र के साथ विश्वविद्यालय में संपर्क कर सत्यापन कराने का निर्देश दिया था। रजिस्ट्रार पवन कुमार गंगवार ने कहा कि जिन भी विद्यार्थियों के नामांकन फॉर्म से संबंधित दस्तावेज नहीं जमा कराए जाएंगे, उनका नामांकन निरस्त कर दिया जाएगा।

कितने विद्यार्थियों के कागजात नहीं जमा हुए, सटीक आंकड़ा बृहस्पतिवार को पता चलेगा। रजिस्ट्रार ने बताया कि कई कॉलेजों ने अनुरोध किया कि होली का पर्व पास होने के चलते बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स अपने घर चले गए हैं।

इस वजह से उनके मूल प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहे हैं। लिहाजा उन्हें एक और मौका दिया जाए। इसे देखते हुए 15-16 मार्च को एक और मौका दिया जाएगा। इसके बाद फिर कोई मौका नहीं दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें