सलाखों के पीछे गैंगस्टर मुजीब अहमद।
- फोटो : amar ujala
कोर्ट के तलबी आदेश पर फर्जी ढंग से नाम चढ़वाकर गैंगस्टर कोर्ट पहुंचे गैंगस्टर मुजीब अहमद के मामले में लापरवाह पांच पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है। पुलिस अधीक्षक ने राजकीय दायित्व के प्रति घोर लापरवाही बरतने के आरोपी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 6 सितंबर को थाना कोतवाली नगर में गैंगस्टर मुजीब के विरुद्ध फर्जी दस्तावेज के आधार पर कोर्ट में पेशी करवाने के मामले में अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसमें विधिक कार्रवाई प्रचलित है। प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी द्वारा की जा रही है।
ये भी पढ़ें - भाजपा में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का बढ़ रहा इंतजार, लखनऊ से दिल्ली तक दौड़ लगा रहे दावेदार
ये भी पढ़ें - राजभर का दावा- घोसी उप चुनाव में सपा की हार तय, अखिलेश यादव हताश
राजकीय दायित्व के प्रति घोर लापरवाही एवं लोकसेवक के आचरण के सर्वथा प्रतिकूल कृत्य करने के आरोप में प्रथमदृष्टया दोषी पाये जाने पर कुल पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों पर कार्रवाई न्यायालय व जेल प्रशासन के स्तर से की जा रही है।
निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक गिरजा शंकर द्विवेदी (कोर्ट मोहर्रिर गैंगेस्टर कोर्ट), लल्लन प्रसाद (सेशन लॉकअप ड्यूटी प्रभारी), मो. नशीम (लॉकअप के पास संदिग्ध रूप में मिलने के कारण), हेड कॉन्स्टेबल सुनील त्यागी (लॉकअप ड्यूटी /मोहर्रिर) और डेका अफताफ अली (लॉकअप ड्यूटी मोहर्रिर) शामिल हैं।