फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की सुरक्षा में तैनात दो जवानों समेत 308 कोरोना संक्रमित, पूर्व मंत्री की मौत

Fri, 17 Jul 2020 11:39 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ में  गुरुवार को महज एक दिन में रिकॉर्ड 308 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि पूर्व मंत्री घूरा राम (64) सहित छह लोगों की मौत हो गई। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं प्रदेश भर में गुरुवार को सर्वाधिक 2083 केस सामने आए। बीते 24 घंटे में 34 लोगों की मौत भी हुई है
विज्ञापन


जिससे मृतकों की संख्या 1046 तक पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में कोरोना के 15,720 सक्रिय मरीज हैं। नए मामलों के साथ कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 43,466 हो गई है। अवध के अन्य सात जिलों से भी 78 नए केस सामने आए। इनमें अयोध्या के 34, रायबरेली 20, अमेठी 7, बलरामपुर 6, बाराबंकी 5, बहराइच 4 और गोंडा के 2 मामले शामिल हैं।

मुख्यमंत्री के दो सुरक्षाकर्मी संक्रमित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात दो सुरक्षाकर्मियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ आई है। इससे शासन में हड़कंप मच गया है। बताया गया है कि दोनों संक्रमित जवानों की ड्यूटी आउटर सर्किल में थी। ऐसे में जवान सीएम के सीधे संपर्क में नहीं थे।
विज्ञापन
Trending Videos

आशियना, इंदिरानगर समेत चार थाना क्षेत्र कंटेनमेंट जोन

बढ़ते संक्रमितों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने राजधानी के चार थाना क्षेत्रों आशियाना, सरोजनीनगर, इंदिरानगर और गाजीपुर को सोमवार से पूरी तरह कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया। यहां कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत निगरानी और सख्ती रहेगी। 

वहीं, डीजीपी ऑफिस में तैनात एक आईपीएस अधिकारी की रिपोर्ट आई पॉजिटिव आई है। सिविल अस्पताल के दो कर्मियों कंप्यूटर ऑपरेटर व इमरजेंसी ओटी टेक्नीशियन में कोरोना की पुष्टि के बाद ओटी बंद कर दी गई। मेट्रो के अवर अभियंता की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव मिली।  इसके बाद यूपीएमआरसी ने तत्काल प्रशासनिक भवन को सैनिटाइज कराया।

सीएमओ ने बताया कि इसके अलावा अलीगंज के 12, इंदिरानगर के 10, गोमतीनगर के 9, आशियाना के 8,  राजाजीपुरम के 5, एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड के 5, आलमबाग के 5, चौक के 4, कैंट के 4, पारा के 4, मड़ियांव के 4 कल्याणपुर के 4, चिनहट के 4, हजरतगंज के 4,  जानकीपुरम के 4, कृष्णानगर के 3, गुडंबा के 3,  बालागंज के 3, मोहनलालगंज के 3, गोमती नगर विस्तार के 3, राजेंद्र नगर के 3, विकासनगर के 3, पीरनगर के 3, सुशांत गोल्फ  सिटी के 2, मॉडल हाउस के 2, वृंदावन के 2, ठाकुरगंज  के 2, कल्याणपुर के 2, खदरा के 2, फैजाबाद रोड के 2, एआईएम रोड के 2, लाल कुआं के 2, मानस नगर के 2, सीतापुर रोड के 3, रायबरेली रोड के 2 मरीज मिले।

इसी तरह पूरब गांव के 1, रिवर बैंक कॉलोनी के 1, निराला नगर के 1, हुसैनाबाद के 1,  सुल्तानपुर रोड के 1, उदयगंज के 1, मेहंदी गंज के 1, पुराना हैदराबाद के 1, मवैया के 1, कैसरबाग के 1, उतरेठिया के 1, सुंदर बाग के 1, शारदा नगर के 1 व टिकैत गंज के 1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सरोजनीनगर तहसील में एक लेखपाल संक्रमित मिला। गुरुवार को 56 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। वहीं 68 अन्य इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
विज्ञापन

सपा के शासनकाल में रहे मंत्री

बलिया के जगदीशपुर निवासी घूरा राम (62) सपा के शासनकाल में मंत्री रहे। उन्हें बुधवार को केजीएमयू के कोरोना आईसीयू में भर्ती कराया गया था। चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि पूर्व मंत्री मरीज लंबे समय से डायबिटीज से पीड़ित थे। केजीएमयू के दो अन्य मरीजों ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

इसमें आंबेडकर नगर जलालपुर निवासी 55 वर्षीय महिला की हृदय संबंधी शिकायत थीं। बुधवार देर रात करीब एक बजे दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। उधर, बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे इंदिरानगर निवासी 18 वर्षीय युवती की भी मौत हो गई। उसे दोपहर में ही भर्ती कराया गया था।

कोरोना से चौथी मौत राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान कोविड हॉस्पिटल में भर्ती बाराबंकी के मरीज की हुई। इसी तरह एरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती मवैया निवासी बुजुर्ग की गुरुवार को मौत हो गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे बलरामपुर अस्पताल से रेफर किया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें