फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: पांच नए कोरोना मरीज मिले, चार कैसरबाग सब्जी मंडी के

Sat, 16 May 2020 10:36 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ में शुक्रवार  को पांच नए कोरोना मरीज मिले। इनमें चार कैसरबाग सब्जी मंडी के और एक मुफ्तीगंज क्लॉक टावर के पास का है और मुंबई से लौटा है। इसके साथ लखनऊ में कुल मरीजों की संख्या 292 हो गई है, जिनमें 209 यहीं के मूल निवासी हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग कैसरबाग इलाके में लगातार सैंपल ले रहा है। 13 अप्रैल को 272 लोगों के नमूने लिए गए थे। इसमें 165 कैसरबाग के थे, जिसमें चार लोग पॉजिटिव मिले हैं।

इसमें तीन एक ही और चौथा दूसरे परिवार का है। इन दोनों ही परिवारों के आठ लोग पहले ही पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को भी कैसरबाग इलाके में करीब 150 लोगों के सैंपल लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई से लौटा है पॉजिटिव मिला युवक

पॉजिटिव मिला क्लॉक टावर के पास रहने वाला युवक 11 मई को मुंबई से लौटा था। परिवार के लोगों ने उसे दुबग्गा स्थित अपने प्लॉट पर क्वारंटीन कर दिया था। दो दिन पहले बुखार आने पर निजी पैथोलॉजी में जांच कराई गई।

इसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। युवक मुंबई से कैसे आया, अब इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पूछताछ में उसने कुछ दूर पैदल आने और कुछ दूर ट्रक से आने की बात कही। युवक के परिवार के आठ लोगों के सैंपल लिए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें