फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तस्करी कर बिहार से जम्मू-कश्मीर ले जा रहे थे पांच नाबालिग, आरपीएफ ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बिहार से जम्मू-कश्मीर ले जाए जा रहे पांच नाबालिगों को आरपीएफ की टीम ने तस्करी से बचा लिया। आरोपी नाबालिगों को गंगा सतलज एक्सप्रेस से ले जा रहा था, जहां चारबाग स्टेशन पर आरपीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मामला बीते शुक्रवार का है। चारबाग आरपीएफ प्रभारी भूपेंद्र सिंह डागर ने बताया कि गाड़ी संख्या 13307 गंगा सतलज एक्सप्रेस से झारखंड निवासी हसरूद्दीन अंसारी बिहार के पांच नाबालिगों को जम्मू कश्मीर ले जा रहा था। उसे ट्रेन से पंजाब पहुंचना था, फिर वहां से जम्मू-कश्मीर। इन नाबालिगों के बारे में आरपीएफ को सूचना मिली। ट्रेन चारबाग स्टेशन पर पहुंची तो आरपीएफ ने तस्करी के आरोपी को पकड़ लिया। उसने बताया कि वह बच्चों को काम के लिए ले जा रहा था। गिरफ्तार आरोपी को आरपीएफ ने जांच के लिए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सौंप दिया, जबकि नाबालिगों के परिवारवालों को बुलाया गया है। नाबालिगों की चाइल्डलाइन के जरिये काउंसिलिंग की जा रही है।
अच्छी सैलरी का दिया जाता है लालच
बिहार, झारखंड में गरीबी के चलते बच्चों को लेबर के तौर पर पंजाब, जम्मू-कश्मीर ले जाया जाता है। इसके लिए उनके परिजनों को अच्छी सैलरी का लालच भी दिया जाता है। सूत्र बताते हैं कि इन बच्चों को जम्मू-कश्मीर में घरेलू कार्य कराया जाना था, जिसके एवज में 10 से 15 हजार रुपये सैलरी देने का लालच दिया गया था। ऐसे मामले पहले भी पकड़ में आ चुके हैं।
विज्ञापन

.... तो क्या करने वाला था बच्चों का सौदा
सूत्र बताते हैं कि हसीरूदीन अंसारी बच्चों को बेचने वाला था। ऐसी आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि अफसर नहीं कर रहे हैं। ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के जांच करने के बाद ही अफसर पुख्ता तौर पर कुछ कहने की बात बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें