केशव चंद्र यादव यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आरपीएन सिंह, पुनिया व अनुग्रह नारायण सिंह राज्य प्रभारी होने के नाते सीडब्ल्यूसी में शामिल किए गए हैं। इनमें यूपी से जितिन प्रसाद ही ऐसे हैं, जो किसी पदेन जिम्मेदारी के न होने के बावजूद सीडब्ल्यूसी में हैं। सूत्रों का कहना है कि भविष्य में कांग्रेस उन्हें ब्राह्मण चेहरे के रूप में प्रोजेक्ट करना चाहती है।