फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लंबी रूट की पांच ट्रेनें रही निरस्त, यात्री बेहाल

Tue, 18 Feb 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। मुरादाबाद रेल मंडल के बालामऊ रेलवे स्टेशन पर 19 फरवरी तक इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण सोमवार को ट्रेनों का संचालन पटरी से उतर गया। लंबी रूट की पांच ट्रेनें निरस्त कर दी गईं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों इंतजार के बाद ट्रेनों के न आने पर यात्रियों को मायूस होकर लौटना पड़़ा।
विज्ञापन


दिल्ली में हादसे के चलते रविवार को ट्रेनों का संचालन बिगड़ गया था। उम्मीद थी कि सोमवार को ट्रेनों का संचालन पटरी पर आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। ट्रेन संख्या 15120 जनता एक्सप्रेस, 13005 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस, 13006 अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस, 15119 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस, 15120 जनता एक्सप्रेस निरस्त रहीं। रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्रियों में नाराजगी रही।

वजह, सुबह से ही यात्री गंतव्य स्थान को जाने के लिए ट्रेनों का इंतजार कर रहे थे। ट्रेनों के निरस्त होने की जानकारी उन्हें हुई तो वह परेशान दिखे। राही ब्लॉक क्षेत्र के बेलाभेला निवासी दिनेश यादव, राही निवासी अंबुज साहू ने बताया कि वह लुधियाना में नौकरी करते हैं। लुधियाना जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचे थे। वहां पता चला कि ट्रेन निरस्त हो गई है।
विज्ञापन


इस पर वापस घर जा रहा हूंं। यही हाल अन्य यात्रियों का रहा, जो ट्रेनें को निरस्त होने से बेहाल दिखे। स्टेशन अधीक्षक रविरंजन ने बताया कि बालामऊ रेलवे स्टेशन पर इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनें निरस्त रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें