फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाइक व मोबाइल ले जाने पर रोक, भड़के श्रमिक

Tue, 18 Feb 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ऊंचाहार एनटीपीसी परियोजना के मुख्य गेट पर प्रदर्शन करते श्रमिकों को समझाते डीजीएम केएम गुप्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी परियोजना में काम करने वाले मजदूरों ने सोमवार को हड़ताल कर दी। परियोजना के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने परियोजना प्रबंधन पर मोबाइल व बाइक पर प्रतिबंध लगाने का आरोप लगाया है। श्रमिकों की हड़ताल से परियोजना में यूनिटों के बंद होने का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन


एनटीपीसी परियोजना में बिजली बनाने के लिए स्थापित छह यूनिटों को चलाने के लिए पास के गांव से लगभग 5000 मजदूर कंस्ट्रक्शन कंपनियों के माध्यम से मजदूरी करते हैं। मजदूरों ने मुख्य गेट पर प्रदर्शन करते हुए प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। श्रमिक अश्विनी, अमरनाथ, नीरज मिश्रा, शिवांशू तिवारी, अजीत तिवारी, बाल जी, मुकेश, अरुण पांडेय, सुजीत यादव, महेंद्र साहू, बेनीमाधव, शक्ति चौरसिया, सूरजपाल राम किशुन आदि ने बताया कि परियोजना प्रबंधन ने मोबाइल पर पाबंदी लगा दी है। इससे किसी के बीमार होने या कोई परेशानी होने पर सूचना नहीं दे पाते हैं। बाइक अंदर नहीं जाने देते। इससे लगभग पांच किमी पैदल चलना पड़ता है।

परियोजना के डीजीएम केएम गुप्ता ने समझाने की कोशिश की, लेकिन श्रमिक नहीं माने। श्रमिक मोबाइल व बाइक पर प्रतिबंध हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं। परियोजना की डीजीएम मानव संसाधन दिशा अवस्थी ने बताया कि एंड्रायड फोन बैन है। कीपैड मोबाइल ले जाने की छूट है। श्रमिकों से बातचीत की जा रही है। यूनिटों के संचालन में कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें