फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कर्नल की पत्नी से प्रॉपर्टी के नाम पर पांच लाख ऐंठे

Fri, 14 Feb 2025 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कर्नल की पत्नी से प्रॉपर्टी के नाम पर पांच लाख ऐंठे
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई इलाके के एल्डिको उद्यान-दो निवासी कर्नल संतोष कुमार मिश्रा की पत्नी शशि ने बिल्डर व उसके बेटे के खिलाफ प्रॉपर्टी के नाम पर पांच लाख रुपये ऐंठने की एफआईआर दर्ज कराई है। धमकाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शशि के मुताबिक दो साल पहले उनकी मुलाकात सुशांत गोल्फ सिटी के ओमेक्स सिटी निवासी प्रॉपर्टी डीलर राज कुमार सिंह से हुई थी। राजकुमार ने उन्हें प्रॉपर्टी दिखाई थी। पसंद आने पर शशि ने उसे पांच लाख एडवांस दिए थे। किसी कारणवश सौदा रद होने पर जब रकम मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगा। दबाव बनाने पर रकम तीन महीने में लौटाने की बात कही। फिर वह भाग निकला। आरोपी ने आधार कार्ड पर भी अपना पता गलत दर्ज करा रखा था। तभी शशि को पता चला कि उन्हीं की तरह आरोपी ने अन्य लोगों के भी लाखों रुपये हड़पे हैं। कुछ दिन पहले राजकुमार व उसका बेटा अनुराग उनके घर आया और रकम मांगने पर हत्या की धमकी दी। इंस्पेक्टर रवि शंकर त्रिपाठी के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है।

क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 4.50 लाख ठगे
लखनऊ। अलीगंज सेक्टर-ए निवासी शिराज फातिमा ने जालसाज पर 4.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। शिराज के मुताबिक आठ जनवरी को ठग ने टेलीग्राम पर ग्रुप के जरिये संपर्क किया था। क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा दिया था। लालच में पड़कर उन्होंने 4.50 लाख रुपये निवेश कर दिए। मुनाफ होने पर जब रकम निकालनी चाही तो उनसे और रुपयों की मांग की गई। ऐसे में ठगी का अहसास हुआ। कुछ कारणों के चलते पीड़िता ने दस फरवरी को अलीगंज थाने में शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें