लखनऊ। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। पहले दिन बृहस्पतिवार को आईएससी (12वीं) की इनवायमेंटल साइंस की परीक्षा तीन केंद्रों पर हुई। शुक्रवार को इंग्लिश लैंग्वेज का पेपर है।
आईएससी की सिटी कोर्डिनेटर माला मेहरा के मुताबिक स्कॉलर्स होम, लॉ मार्टिनियर ब्वॉयज और मार्डन इंडियन स्कूल में इनवायरमेंटल साइंस की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक सीसीटीवी और पर्यवेक्षकों की निगरानी में हुई। 12 वीं में लखनऊ के 10,733 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। आईसीएसई (10वीं) की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी।