फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP में पांच लाख भर्तियों का रास्ता साफ

Thu, 23 Oct 2014 12:02 PM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने समूह ‘ग’ और ‘घ’ के पांच लाख से अधिक खाली पदों पर भर्ती का रास्ता साफ करते हुए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के चेयरमैन की नियुक्ति कर दी। राज्य संपत्ति अधिकारी राजकिशोर यादव को आयोग का चेयरमैन बनाया गया है।
विज्ञापन


अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के गठन का फैसला सरकार ने काफी पहले कर लिया था, पर चेयरमैन व सदस्यों की नियुक्ति न हो पाने से इन पदों पर भर्ती शुरू नहीं हो पा रही थी। बुधवार को ‘अमर उजाला’ ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की थी।

सूत्रों ने बताया कि सरकार ने यादव को आयोग का चेयरमैन बनाने का फैसला पहले ही कर लिया था, लेकिन वह आयोग के सदस्यों के साथ उनकी नियुक्ति करना चाहती थी। आयोग में चेयरमैन के अलावा आठ सदस्य बनाए जाने हैं।
विज्ञापन


पर, आयोग का गठन करने के बावजूद नियुक्तियां न होने से सरकार की किरकिरी होते देख चेयरमैन की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया गया। जल्द ही सदस्यों की भी नियुक्ति किए जाने के संकेत हैं।
विज्ञापन

आदेश मिलने के बाद तय होगी तिथि

उधर, नवनियुक्त चेयरमैन यादव ने बताया कि उन्हें अभी तक नियुक्ति का आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। आदेश मिलने के बाद कार्यभार ग्रहण करने की तिथि तय करेंगे।

हालांकि बुधवार को जैसी ही उनकी नियुक्ति की खबर सामने आई, उनका मोबाइल घनघनाना शुरू हो गया। उन्हें पूरे दिन बधाइयां मिलती रहीं।

पीसीएस सेवा के अधिकारी यादव इसके पहले विशेष सचिव स्वास्थ्य सहित विभिन्न पदों पर रह चुके हैं।

सपा सरकार ने सत्ता में आते ही मार्च 2012 में ही उन्हें राज्य संपत्ति अधिकारी बनाया था। बीच में वे सेवानिवृत्त हो गए तो सरकार ने उनका कार्यकाल बढ़ा दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें