फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर बस हादसे में मृतक आश्रितों को मिलेगा पांच-पांच लाख का मुआवजा

Thu, 15 Jun 2017 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
जौनपुर बस हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जौनपुर में सई नदी में रोडवेज बस गिरने से 8 यात्रियों की मृत्यु पर गहरा दुख जताया है।
विज्ञापन


उन्होंने शोक संतृप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

सीएम के निर्देश पर परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह ने जौनपुर में मौके पर पहुंचकर राहत और घायलों के उपचार की व्यवस्था की निगरानी की।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। परिवहन निगम ने प्रत्येक मृतक के आश्रितों के लिए 5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।
विज्ञापन


इसके अलावा गभीर रूप से घायलों को 20 हजार तथा मामूली घायलों को 5 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें