फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: बालू भरी ट्राली से टकराईं दो कारें, पांच लोग जख्मी

Sun, 08 Nov 2020 02:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीतापुर जिले के हरगांव इलाके में कोहरे के कारण रविवार की सुबह लखीमपुर मार्ग पर बालू भरी ट्राली से एक के बाद एक दो कारें टकरा गईं। इस हादसे में पांच लोग जख्मी हो गए। घायलों में खीरी के रमियाबेहड़ ब्लाक प्रमुख का भाई भी शामिल है। सभी घायलों को खीरी ले जाया गया है। हादसे में लाइसेंसी शस्त्र भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

विज्ञापन


लखनऊ की एक सिक्योरिटी एजेंसी के सुरक्षा गार्ड तीन गाड़ियों से खीरी से लखनऊ जा रहे थे। इनके पास लाइसेंसी शस्त्र भी थे। यह लोग जब हरगांव थाना क्षेत्र में पिपरा रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे तभी ओवर ब्रिज पर खड़ी बालू लदी ट्राली से दो कारें टकरा गईं।

हादसे में खीरी के रमियाबेहड़ ब्लाक प्रमुख के भाई गुड्डू, निघासन थाना क्षेत्र के सुरेश यादव, फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के विजय प्रकाश, शारदानगर के राजेन्द्र वर्मा, निघासन के धोबीपुरवा निवासी सुनील आदि घायल हुए। इनको हरगांव सीएचसी ले जाया गया। हादसे में गार्ड के लाइसेंसी शस्त्र भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुलिस का कहना है मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें