फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर के शिलान्यास के बाद अयोध्या में दीपोत्सव का विशेष महत्व : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sun, 08 Nov 2020 01:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लगभग पांच शताब्दी के इंतजार के बाद अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर का भूमि पूजन संपन्न हो गया है। इसलिए इस बार वहां आयोजित होने वाले दीपोत्सव का विशेष महत्व है। उन्होंने इस उत्सव को पूरी भव्यता के साथ मनाए जाने पर जोर दिया।

विज्ञापन


योगी ने कहा कि दीपोत्सव के सभी कार्यक्रमों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जाए। दीपोत्सव में मिट्टी और गोबर से बने दीयों को प्रज्ज्वलित किया जाए। अधिक से अधिक लोगों को दीये जलाने के लिए प्रेरित किया जाए। इससे जहां ईको फ्रेंडली दीपावली की परिकल्पना को साकार करने में मदद मिलेगी, वहीं माटी कला से जुड़े कारीगरों को भी आमदनी होगी। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन के लिए अधिक से अधिक स्वयंसेवियों को जोड़ने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या के पुरातन, ऐतिहासिक, धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए केंद्र व राज्य सरकार इसके प्राचीन गौरव को प्रतिष्ठित करने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन


अयोध्या को वैश्विक पहचान दिलाने के साथ ही आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर इसका सर्वांगीण विकास करना सरकार की प्राथमिकता में है। वर्तमान सरकार प्रत्येक वर्ष दीपावली पर इसी उद्देश्य को बढ़ावा देने के लिए दीपोत्सव का आयोजन करती है। इस कड़ी में यह चौथा आयोजन है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें