फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: रायबरेली में बेकाबू पिकप पलटी, मां-बेटा समेत पांच लोग घायल

Sun, 26 Jun 2022 01:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली के बछरावां में हुए एक भीषण सड़क हादसे में मां-बेटा समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे में एक अनियंत्रित पिकप खंभे से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के बछरावां कोतवाली क्षेत्र के कन्नावा गांव के पास लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर खंभे से टकराकर पलट गई । हादसे में पिकअप सवार मां-बेटी सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


रविवार की सुबह करीब 10 बजे एक पिकअप सवारी भरकर रायबरेली से लखनऊ की ओर जा रही थी। जैसे ही वह लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर कन्नावा गांव के पास पहुंची। पिकअप अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराने के बाद पलट गई।

दुर्घटना में शिवगढ़ थाना क्षेत्र के हसवा निवासी सुषमा देवी (28) उनकी बेटी पीहू (4), कानपुर के गुमटी नंबर 5 निवासी अरविंद जायसवाल (69), परिचालक राजू (24, ), हरचंदपुर थाना क्षेत्र के बिलिया का पुरवा निवासी सूर्यपाल (63) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सुषमा देवी व पीहू की हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें