फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खाद की पांच दुकानों की जांच, प्रयोगशाला भेजा गया एक नमूना

विज्ञापन
खाद की दुकान की जांच करतीं ​जिला कृ​षि अ​धिकारी।
विज्ञापन
लखनऊ। जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका ने शनिवार को मलिहाबाद विकास खंड क्षेत्र की पांच खाद दुकानों पर छापा मारा। एक दुकान से उर्वरक का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। अन्य दुकान संचालकों को नियमानुसार खाद की बिक्री करने के लिए कहा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने माल रोड के मैसर्स मौर्या बीज भंडार, जनता खाद भंडार, टिकरी खुर्द के मां लक्ष्मी कृषक सेवा केंद्र, रहीमाबाद के लोधी खाद भंडार व यादव खाद भंडार की जांच की। सभी दुकानें खुली मिलीं। सत्यापन में यूरिया, डीएपी और एनपीके की उपलब्धता पाई गई। जांच के समय टिकरी खुर्द की खाद की दुकान से मैग्नीशियम सल्फेट का नमूना लिया। जिला कृषि अधिकारी ने पिछले सप्ताह मोहनलालगंज क्षेत्र की दुकानों का निरीक्षण किया था। जानकारी मिलते ही कई संचालक दुकान बंद कर खिसक गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें