फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tauheed On Remand: तौहीद को पांच दिन पुलिस रिमांड पर देने का आदेश, भारत विरोधी लोगों से संबंध रखने का आरोप

Sun, 03 Jul 2022 04:01 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

भारत विरोधी लोगों से संबंध रखने के आरोप में आरोपी तौहीद को पांच दिन की रिमांड पर एनआईए को देने का फैसला लिया गया है। रिमांड की अवधि सात जुलाई शाम पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत विरोधी लोगों से संबंध रखने और देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने के मामले में गिरफ्तार आरोपी तौहीद अहमद शाह से उसकी साथियों की पहचान कराने के लिए पांच दिन के पुलिस रिमांड पर एनआईए को दिए जाने का आदेश दिया गया।

विज्ञापन


एनआईए के विशेष न्यायाधीश मो. गजाली ने यह आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि पुलिस कस्टडी रिमांड तीन जुलाई की सुबह नौ बजे से सात जुलाई सायं पांच बजे तक होगी।

इससे पूर्व एनआईए के विशेष वकील एमके सिंह ने कोर्ट में तर्क दिया कि आरोपी तौहीद को 15 से 21 फरवरी 2022 तक पुलिस अभिरक्षा में दिए जाने का आदेश दिया जा चुका है। उसके पास से मिले मोबाइल फोन को सीडीएसी त्रिवेंद्रम में डाटा विश्लेषण के लिए भेजा गया था। वहां से मिले रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट से कई आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भेजे गए हैं।

वीडियो में कई व्यक्ति एके 47 लहराते हुए भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की बात कर रहे हैं। ऐसे में संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कराने के लिए तौहीद को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें