फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आयुर्वेदिक अस्पताल के निर्माणाधीन टैंक में गिरकर नौ साल के बच्चे की मौत

Sun, 03 Jul 2022 03:56 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

आयुर्वेदिक अस्पताल में बने एक सेफ्टी टैंक में गिरकर एक नौ साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। टैंक में पानी भरा हुआ था।
विज्ञापन
मृतक बालक अनुज व गमगीन परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पशु चराने गए बालक की आयुर्वेदिक अस्पताल के निर्माणाधीन सेफ्टी टैंक में गिर कर मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजन घटनास्थल पहुंचे और बालक को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया। इससे घर में रोना पीटना मच गया। बालक प्रतापगढ़ का रहने वाला था लेकिन यहां पर अपने ननिहाल में रह रहा था।

विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के लाला का पुरवा का रहने वाला अनुज गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे ककोरन सुदामापुर निवासी अपने नाना हरिशंकर गुप्ता के यहां रहता था। वह शनिवार को भैंस चराने खेत की तरफ गया था। यहीं पर आयुर्वेदिक अस्पताल बन रहा है। अस्पताल के बगल में सेफ्टी टैंक बनवाया जा रहा है। टैंक में बारिश का पानी भरा है। इसी टैंक में गिर कर 9 साल के अनुज की मौत हो गई। घरवालों को जानकारी हुई तो वे घटनास्थल पहुंचे। अनुज के जिंदा होने की उम्मीद में परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

अनुज के पिता सुरेश एवं मां सुमन देवी ने बताया कि उसका बेटा ननिहाल में रहता था। परिजन अस्पताल से शव लेकर सीधे घर आ गए। परिजनों ने निर्माण करा रहे ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्माणाधीन टैंक के आसपास बैरिकेडिंग की गई होती तो शायद यह घटना ना होती। 9 साल का अनुज दो बहनों में सबसे बड़ा था। अनुज की मौत से माता-पिता और छोटी बहन अनुष्का (6 वर्ष), रिया (4 वर्ष) का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ने बताया कि बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। ऐसा इस संबंध में गदागंज पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें