फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: जुलाई में पांच दिन के लिए लखनऊ प्रवास पर रहेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत, कई बैठकों में लेंगे हिस्सा

Tue, 20 Jun 2023 10:00 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत जुलाई में पांच दिवसीय दौरे पर लखनऊ आएंगे। उनके दौरे को लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत जुलाई में पांच दिवसीय लखनऊ प्रवास पर आएंगे। वह संघ के पूर्वी क्षेत्र की कार्यकारिणी के साथ पूर्वी क्षेत्र में स्थित अवध, काशी, गोरक्ष और कानपुर प्रांत की भी बैठक लेंगे।

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त संघ के आगामी शताब्दी वर्ष की तैयारी के साथ सामाजिक समरसता के तहत हो रहे कार्यों, संघ की शाखाओं के विस्तार और शक्ति केंद्र स्तर तक शाखा की स्थापना आदि कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। भागवत प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से मुलाकात भी कर सकते हैं। संघ के पूर्वी क्षेत्र के पदाधिकारियों ने भागवत के 20 जुलाई के बाद प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत तैयारी शुरू की है।

ये भी पढ़ें - युवाओं के लिए अच्छी खबर, यूपी पुलिस के इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती, जानें कितनी पोस्ट के लिए होंगे आवेदन?
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हारी सीटों पर भाजपा के लिए चुनावी जमीन तैयार करेंगे विस्तारक, हर महीने प्रदेश मुख्यालय को देंगे फीडबैक


उनके प्रवास की तिथि नागपुर मुख्यालय से जल्द घोषित की जाएगी। वहीं, जानकारों का मानना है कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच भागवत के दौरे को संघ की चुनावी तैयारी से जोड़कर भी देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि भागवत के दौरे के बाद संघ और विविध क्षेत्र के संगठन भी चुनावी तैयारी में जुट जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें