देश भर में भाजपा की सदस्यता पांच करोड़ पार कर गई है। शनिवार को यह आंकड़ा 5.03 करोड़ पहुंच गया। इसमें फॉर्म भर कर पार्टी के सदस्य बने 66 लाख लोग शामिल नहीं है।
विज्ञापन
सदस्य बनने के लिए जिस तरह अब तक 9.27 करोड़ लोगों ने मिस्ड कॉल किया है उससे भाजपाइयों के हौसले बुलंद हैं।
राष्ट्रीय सदस्यता प्रमुख डॉ. दिनेश शर्मा ने इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की यह मेहनत उप्र में भाजपा की जमीन को स्थायी तौर पर मजबूत बनाने में अहम है।
समय के साथ सदस्यता की रफ्तार बढ़ी है। डॉ. शर्मा के अनुसार एक नवंबर 2014 से यह अभियान शुरू हुआ था। देश भर में हर महीने सदस्य बनने वालों का आंकड़ा सवा से डेढ़ करोड़ के बीच रहा।