फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में पांच एडीसीपी व दो एसीपी के तबादले, कार्यक्षेत्रों में किया गया बदलाव

Sat, 06 Feb 2021 05:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने पांच एडीसीपी व दो एसीपी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। शनिवार शाम को जारी सूची के मुताबिक महानगर की एसीपी रहीं आईपीएस प्राची सिंह को पदोन्नित के बाद एडीसीपी उत्तरी का कार्यभार दिया गया है। वहीं, एडीसीपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव को पश्चिम क्षेत्र भेजा गया है।

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के कार्यालय से जारी सूची के मुताबिक, एडीसीपी पश्चिम गोपाल कृष्ण चौधरी को क्राइम ब्रांच के साथ महिला अपराध का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
विज्ञापन


एडीसीपी यातायात पूर्णेंदु सिंह को दक्षिण और एडीसीपी दक्षिण सुरेश चंद्र रावत को यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एसीपी कैसरबाग पंकज श्रीवास्तव एसीपी पुलिस लाइन और एसीपी अपराध राजकुमार को महानगर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें