फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नवविवाहिता को जिंदा जलाकर हत्या करने के पांच आरोपी पकड़े गए

Sun, 03 May 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मुस्कान की फाइल फोटो।
विज्ञापन
काकोरी। दहेज के खातिर मुस्कान (22) को बृहस्पतिवार को जिंदा जलाकर हत्या करने के आरोप में पारा पुलिस ने आरोपी पति, सास, ससुर और जेठ को गिरफ्तार कर लिया। मुस्कान की 14 वर्षीय ननद को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। आरोपियों के खिलाफ मुस्कान के पिता सीतापुर के हसनगंज निवासी शिवकुमार ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


शिवकुमार ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी सात फरवरी को स्कूल वैन चालक रिंकू राठौर से की थी। शादी के बाद से ही रिंकू, उसका पिता मूलचंद, मां बसंती देवी, जेठ संतलाल और ननद ने दहेज के लिए बेटी को पीटना शुरू कर दिया था। बृहस्पतिवार को आरोपियों ने फिर से दहेज के लिए बेटी को पीटा था। फिर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। गंभीर रूप से झुलसी बेटी को आरोपियों ने ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था। वहां शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया था। एसीपी काकोरी शकील अहमद ने बताया कि छानबीन में आरोपियों के घर के पास बोतल मिली है, जिसमें करीब 250 एमएल पेट्रोल भरा हुआ था। साथ ही एक लाइटर और अन्य साक्ष्य बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें