फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, 13 लोग घायल

Sun, 03 May 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। धनुवासांड गांव में शराब को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। मारपीट और ईंट-पत्थर चलने से 13 लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक पहले पक्ष की विजय लक्ष्मी ने आरोप लगाया कि बुधवार रात पड़ोसी नंदलाल ने नशे में उनकी छत पर शराब की बोतल फेंकी। उसने गाली-गलौज भी की। विरोध करने पर नंदलाल, उसकी पत्नी, बेटियां सोनाली व मोनी, बेटा निरंकार, नन्हकई, मुनेश्वर, अन्ना, पप्पू, दिनेश, अनुज समेत कई अज्ञात लोगों ने उनके घर पर ईंट-पत्थर चलाए। इस दौरान उनके पति पंकज और बेटियां बेटी साल्वी, सव्या, तनु, माही घायल हो गए। बीच-बचाव करने आए पड़ोसी राजन व आकाश को भी चोटें आईं। आरोपियों पर पुलिस के सामने भी गाली-गलौज व धमकी देने का आरोप है।
दूसरे पक्ष की उर्मिला, गुड्डी, सुमन और नन्हकई ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि बुधवार रात पंकज सिंह, रिंकू सिंह और राजन सिंह समेत अन्य लोग शराब के नशे में छत पर बोतल फेंक रहे थे। मना करने पर सभी ने मिलकर मारपीट की, जिससे शिकायतकर्ताओं को चोटें आईं। इंस्पेक्टर के मुताबिक, मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें