फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बुद्धेश्वर के सीताकुंड में मछलियों मरीं

Fri, 11 Sep 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बुद्धेश्वर मंदिर के सीता कुंड से मरी मछलियों को निकालते लोग। 
विज्ञापन
लखनऊ। पारा के मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर मंदिर के सीताकुंड में गंदा पानी और कचरा पहुंचने से मछलियों की मौत हो गई। इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद तारा चंद्र रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष पिंटू गुप्ता और बुद्धेश्वर विकास महासभा के अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि तालाब की सफाई लंबे समय से नहीं हुई है। गंदा पानी आने की शिकायत भी कई बार की जा चुकी है। महासभा के संरक्षक राम शंकर राजपूत ने नियमित सफाई और गंदे पानी का स्रोत बंद कराने की मांग की।
लेखपाल आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला दूध, पानी और पूजन सामग्री भी तालाब में पहुंचती है। इससे पानी दूषित होने की आशंका है। तालाब की सफाई कराकर मृत मछलियों को दफना दिया गया है। जल्द बची मछलियों को निकालकर गोमती में डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें