फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तराई में पहले छाया घना कोहरा फिर खिली तेज धूप

Sat, 18 Jan 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में मौसम बार-बार बदल रहा है। घना कोहरा, कभी तेज धूप तो कभी बदली लोगों को बीमार बना रही है। ऐसे में अस्पताल आने वाला हर तीसरा मरीज मौसम जनित बीमारी से पीड़ित हो रहा है। लगातार चल रही बर्फीली हवाएं ठिठुरन बढ़ा रही है। ऐसे में सुबह शाम लोगों को गर्म कपड़ों में भी ठंड से कंपकंपाते देखा जा रहा है। इससे बचने के लिए लोगों के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

तराई में शीतलहर का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। कोहरा कभी बदली तो कभी निकलने वाली चटक धूप लोगों को बीमार बना रही है। जिले में शुक्रवार मौसम पूरी तरह खुशगवार बना रहा। सुबह निकली चटक धूप ने जहां लोगों को कंपकपाती ठंड से राहत दिलाया। वहीं लोगों को अपने कपड़े बिस्तर भी सुखाने का मौका मिला। शाम होते होते मौसम एक बार पुनः बदल गया। शाम को शुरू हुआ घना कोहरा शनिवार दोपहर तक जारी रहा। रात में घने कोहरे के कारण खुद के हाथ भी नहीं दिख रहे थे। इसका असर वाहनों की रफ्तार पर भी पड़ा। रात 11 बजे भिनगा आने वाली बस रात करीब 12:30 बजे भिनगा पहुंची। यही नहीं सुबह नौ बजे तक घने कोहरे के कारण 25 मीटर की दूरी पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसे में दोपहर तक वाहनों की न सिर्फ लाइट जलानी पड़ी, बल्कि रफ्तार भी काफी धीमी रही। हालांकि दोपहर बाद निकली धूप ने लोगों को कंपकपाती ठंड से राहत दिलाई लेकिन पछुआ हवाओं के कारण ठिठुरन बरकरार रही।
मौसम के इस उतार चढ़ाव से लोग मौसम जनित बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। इससे अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल आने वाला हर तीसरा मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार या पेट दर्द से पीड़ित बताया जा रहा है। जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. श्याम मिश्रा ने लोगों से एहतियात बरतने और वृद्ध व बच्चों का ख्याल रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें