फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 8024 लाख की लागत से बनेगा आइकॉनिक टूरिस्ट सेंटर

Sat, 18 Jan 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से बौद्ध तपोस्थली पर आइकॉनिक टूरिस्ट सेंटर को विकसित किया जाएगा। इसके तहत 80.24 करोड़ की लागत से इंटरप्रिटेशन सेंटर सहित अन्य निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

स्कीम फॉर स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट फर कैपिटल इन्वेस्टमेंट के तहत पर्यटन विभाग की ओर से बौद्ध तपोस्थली को आइकॉनिक टूरिस्ट सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकेगा। साथ ही उन्हें अन्य सहुलियतें भी मिल सकेगी। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए देश के 101 मंदिरों की श्रृंखला में बौद्ध तपोस्थली को भी शामिल किया है। आइकॉनिक टूरिस्ट सेंटर के लिए प्रदेश सरकार को 8024 लाख रुपये केंद्र सरकार की ओर से ब्याज मुक्त कर के रूप में दिया जाएगा।

आइकॉनिक टूरिस्ट सेंटर के तहत इनका होगा निर्माण
बौद्ध तपोस्थली में इंटरप्रिटेशन सेंटर, प्रवेश द्वार, डोरमेट्री, सोलर पावर सिस्टम, मार्गों का सौंदर्यीकरण, बेंच, पार्किंग, बुद्ध वनम, लैंड स्केपिंग सहित अन्य सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। इससे पर्यटकों को लुभाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें