शहर में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। गुरुवार को साकेत नगर की पूजा दीक्षित (32) को स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद संक्रामक रोग अस्पताल (आईडीएच) में भर्ती कराया गया। आईडीएच में भर्ती कराने के लिए परिजनों को भटकना पड़ा।
भर्ती करने के चार घंटे बाद वेंटीलेटर चलाया जा सका। ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए भी दिक्कत हुई। बता दें कि पिछले साल स्वाइन फ्लू से शहर में दस से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।
पूजा दीक्षित को 26 दिसंबर की रात अचानक उल्टी के साथ बुखार शुरू हो गया था। घर वालों ने आस-पास के डॉक्टरों से इलाज कराया लेकिन फायदा नहीं हुआ। तीन दिसंबर को हालत बिगड़ने पर परिजन पूजा को लेकर मधुराज नर्सिंग होम पहुंचे।