वन में बच्चों के खेलने के लिए झूले लगाए जाएंगे। गांव में पुराने जमाने में दिखने वाली रहट की भी स्थापना की जाएगी। विभिन्न आकार को दिखाने वाले खास शीशों की रेंज भी लगेगी ताकि बच्चे सैर के दौरान हंसते खेलते पंचतंत्र की कहानियों से रूबरू हों।
ऐसे परिंदों और वन्यजीवों के कृत्रिम 3डी मॉडल लगाए जाने हैं, जो अमूमन लोगों को दिखाई नहीं पड़ते। हिरण, लॉयन, टाइगर आदि वन्यजीव फैमिली के 3डी मॉडल से इसे गुलजार किया जाएगा। प्रोजेक्ट 2021 की गर्मियों तक पूरा होने के आसार हैं।