फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मानसून की पहली जोरदार बारिश, कई इलाकों में हुआ जलभराव

विज्ञापन
बृहस्पतिवार को हुई बारिश के जलभराव और जाम।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में इस बार के मानसून की सबसे जोरदार बारिश ने इंतजामों की पोल खोल दी। प्रमुख सड़कों पर जलभराव से वाहन या तो थम गए या रेंगते नजर आए। सिकंदराबाद चौराहे से ग्रीन कॉरिडोर की तरफ जाने वाले मार्ग और निशातगंज पुल पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग घंटों जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

सीतापुर रोड मुख्य मार्ग पर स्थित शिया पीजी कॉलेज के पास सड़क पर दो फीट तक पानी भर गया। चारबाग रेलवे जंक्शन जाने वाले अंडरपास और स्टेशन के ठीक बाहर घुटनों तक पानी नजर आया। ठाकुरगंज व हुसैनाबाद के कल्याणपुरी में नालों का गंदा पानी घरों के बाहर तक जमा हो गया। रूमी गेट के सामने भी जलभराव हो गया। जलभराव के कारण एकेटीयू रोड, राम-राम बैंक चौराहा, लोहिया पथ और पेपर मिल कॉलोनी रोड पर राहगीरों को भीषण जाम का सामना भी करना पड़ा।

बृहस्पतिवार को हुई बारिश के जलभराव और जाम। - फोटो : संवाद

बृहस्पतिवार को हुई बारिश के जलभराव और जाम। - फोटो : संवाद

बृहस्पतिवार को हुई बारिश के जलभराव और जाम। - फोटो : संवाद

बृहस्पतिवार को हुई बारिश के जलभराव और जाम। - फोटो : संवाद

बृहस्पतिवार को हुई बारिश के जलभराव और जाम। - फोटो : संवाद

बृहस्पतिवार को हुई बारिश के जलभराव और जाम। - फोटो : संवाद

बृहस्पतिवार को हुई बारिश के जलभराव और जाम। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें