फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय एथलेटिक्स मीट: पारुल ने दिलाई यूपी को स्वर्णिम सफलता, प्रियंका ने रजत जीता

Tue, 27 Aug 2019 08:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पैदल चाल में पदक जीतने वाली विजेता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आखिर वहीं हुआ, जिसका डर था। मंगलवार से 35वीं वाहिनी पीएसी में अंतरराज्यीय एथलेटिक्स मीट का आगाज तो धमाकेदार अंदाज में हुआ, लेकिन उमस भरी गर्मी ने एथलीटों का खूब पसीना निकाला।

विज्ञापन


शायद यही वजह थी कि तमाम कोशिशों के बावजूद कोई भी खिलाड़ी दोहा में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के क्वालीफाइंग मार्क के आस-पास तक नहीं फटक सकी। मजे की बात तो यह रही कि आज हुई स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतने वाली कोई भी एथलीट अपना सर्वश्रेष्ठ समय भी नहीं निकाल पाईं। हालांकि, यूपी के लिए पारुल (5000 मीटर) स्वर्ण और प्रियंका (20 किमी वॉक) रजत जीतने में सफल रहीं।

पहले दिन यूपी को देर शाम पहली स्वर्णिम सफलता पारुल चौधरी ने दिलाई। उन्होंने 5000 मीटर रेस में 17.51.38 मिनट का समय निकाला। उन्हें तमिलनाडु की सुरिया से कड़ी टक्कर मिली, लेकिन निर्णायक मौके पर पारुल ने बेहद नजदीकी अंतर से जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पर कब्जा जमाया। स्पर्धा का कांस्य महाराष्ट्र की आरती पाटिल को मिला।
विज्ञापन


 इसके अलावा सुबह के सत्र में हुई 20 किमी वॉक में यूपी की प्रियंका गोस्वामी रजत जीतने में कामयाब रही। स्पर्धा का स्वर्ण केरल की सौम्या बी और कांस्य राजस्थान की सोनल की झोली में गया। मीट के पहले दिन का आकर्षण अर्चना सुसींद्रन ने चुराया, जिन्होंने 200 मीटर में शानदार प्रदर्शन करते हुए 23.39 सेकंड का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। हालांकि वे विश्व चैंपियनशिप के लिए निर्धारित समय (23.02) से पीछे रह गई।

विज्ञापन

केरल की टीम ने पहला स्थान झटका

स्पर्धा में तमिलनाडु की रेवती वी को स्वर्ण और तमिलनाडु की ही धनलक्ष्मी को कांस्य पदक मिला। मीट में पहली बार शामिल मिक्स रिले में केरल की टीम ने बाजी मारते हुए पहला स्थान झटका, जबकि दिल्ली की टीम दूसरे और महाराष्ट्र की टीम तीसरे स्थान पर रही।

इससे पहले मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने खिलाड़ियों के मार्चपास्ट की सलामी लेने के बाद प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की। मौके पर प्रदेश की स्टार ओलंपियन एथलीट सुधा सिंह ने खिलाड़ियों की ओर से शपथ ली।

मौके पर कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान व बृजेश पाठक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष मुकेश बहादुर सिंह, गौरव प्रकाश, पीके श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे। पहले दिन आयोजित अन्य स्पर्धाओं के परिणाम इस प्रकार है।

5000 मीटर (पुरुष)- लक्ष्मण गोविंदन स्वर्ण (तमिलनाडु), बुगाथा श्रीनू रजत (आन्ध्र प्रदेश), मान सिंह कांस्य (उत्तराखंड), पोलवॉल्ट (पुरुष)- जीसान स्वर्ण (केरल), ई सनी रजत (केरल), बिनेश जेकब कांस्य (कर्नाटक), हैमर थ्रो (महिला)- मंजू बाला स्वर्ण (राजस्थान), ज्योति जाखड़ रजत (हरियाणा), अनमोल कौर कांस्य (पंजाब), ऊंची कूद (महिला)- अथिरा सोमराज स्वर्ण (केरल), लिबिका साजी रजत (केरल), एल नारजे कांस्य (असम)।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें