फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: अगस्त में शुरू हो जाएगा ग्रेटर नोएडा में पहला डाटा सेंटर, निवेशकों की बढ़ी यूपी में रुचि

Sun, 05 Jun 2022 01:19 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ।

सार

ग्रेटर नोएडा में पहला डाटा सेंटर अगस्त में शुरू हो जाएगा। 5000 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे डाटा सेंटर में दुनिया की शीर्ष कंपनियां दिलचस्पी दिखा रही हैं। डाटा सेंटर और आईटी सेक्टर की नीतियों के कारण निवेशकों की रुचि यूपी में बढ़ी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में ग्रेटर नोएडा में 5000 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा पहला डाटा सेंटर अगस्त में शुरू हो जाएगा। निवेश प्रस्तावों से यह भी साफ हो गया कि दुनिया की शीर्ष कंपनियां अपने डाटा को उत्तर प्रदेश में ही स्टोर करना चाह रही हैं। आईटी सेक्टर में निवेश के लिए भी यूपी ही उनकी पहली पसंद बन रहा है। योगी सरकार की डाटा सेंटर और आईटी सेक्टर की नीतियां निवेशकों को भा रही हैं। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 80,024 करोड़ के जो एमओयू साइन हुए हैं, उनमें सर्वाधिक 35 प्रतिशत हिस्सा डाटा सेंटर और आईटी सेक्टर में ही आया है।

विज्ञापन


विश्लेषण से पता चलता है कि कुल निवेश का 25 प्रतिशत डाटा सेंटर को मिला है। इस क्षेत्र में कुल 19,928 करोड़ रुपये के निवेश के साथ सात बड़ी परियोजनाएं हैं। इसके बाद आईटी सेक्टर को कुल निवेश का 10 प्रतिशत मिला है। अदाणी ग्रुप का दूसरा डाटा सेंटर नोएडा के सेक्टर 62 में है,  जोकि जून 2024 तक चालू हो जाएगा। प्रदेश सरकार 250 मेगावाट डाटा सेंटर उद्योग विकसित किए जाने की मंशा से डाटा सेंटर नीति-2021 लाई थी।

इसके जरिये प्रदेश में करीब 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश और बड़ी संख्या में रोजगार भी मिलेगा। नोएडा पहले से ही देश के इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री का हब है। ऐसे में ग्रेटर नोएडा का इस इंडस्ट्री से जुड़े लोंगों के आकर्षण का स्वाभाविक केंद्र बनना तय है। प्रगति की यही रफ्तार रहा तो नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा भी दुनियां का दूसरा सिलिकॉन वैली (अमेरिका) जैसा होगा। इस नीति के अंतर्गत दी गई रियायतों के चलते 30 बड़े निवेशकों ने आईटी सेक्टर में निवेश करने में रुचि दिखाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें